फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: बीमा राशि हासिल करने के लिए जलाई पाटीदार आंदोलन में गिफ्ट की हुई कार

Thu, 02 Jun 2016 06:05 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : The Times of India
विज्ञापन
गुजरात के सूरत में एक शख्स ने बीमा की राशि हासिल करने के लिए कार जला दी। कार में में उन लोगों की तस्वीरें थी जो बीते साल पाटीदार आंदोलन समिति के आंदोलन में मारे गए लोगों की तस्वीरें थी। यह कार सूरत के सरथाना में बुधवार सुबह जली हुई पाई गई। इस मामले में भावेश डेंगर और नितिन डांगर को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन




पुलिस द्वारा मामले की जांच किए जाने पर यह बात सामने आई कि कार के मालिक दिनेश चौरडिया ने बीमे की रकम हासिल करने के लिए कार जलाई और फिलहाल वो फरार है। पुलिस ने बताया कि जलाने से पहले कार में मौजूद उसके सारे मंहगे एक्सेसरीज निकाल लिए गए थे।



ये कार दिनेश ने आंदोलन समिति की सूरत यूनिट को 2015 में गिफ्ट दी थी। इस मामले में सरथाना पुलिस स्टेशन ने कहा है कि पुलिस दिनेश को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। उसके पकड़े जाने के बाद ही इस बारे में और जानकारियां मिल पाएगी। बुधवार सुबह करीब 3.30 पर जब गाड़ी में आग लगी तो स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचित किया लेकिन उनके आने तक कार बुरी तरह से जल चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सभी तस्वीरें The Times of India से साभार।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें