फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रेमिका को दे रहा था निजी तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी, पुलिस ने दबोचा

Sat, 02 Nov 2019 03:09 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
blackmail
विज्ञापन

वाशी पुलिस ने सांगली के एक 39 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिस पर अपनी पूर्व प्रेमिका की निजी तस्वीरों को प्रसारित करने की धमकी देकर कथित रूप से पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप है। पुलिस ने उस पर मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


आरोपी ने महिला को शादी का प्रस्ताव दिया था, जिसे महिला ने ठुकरा दिया था, जिसके बाद से ही आरोपी ने महिला को धमकाना शुरू कर दिया। पीड़ित महिला अपने शराबी पति से 17 साल पहले ही अलग हो गई थी, जिसके बाद से ही वह अपने 18 वर्षीय बेटे और अपने भाई के परिवार के साथ किराए के फ्लैट में रहती है।

तीन साल पहले सांगली के इस्लामपुर में एक शादी समारोह में पीड़ित महिला और आरोपी व्यक्ति की मुलाकात हुई थी। दोनों ने मुलाकात के बाद एक दूसरे का फोन नंबर लिया, और एक दूसरे से बातचीत करने लगे। कुछ दिनों बाद दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। आरोपी अक्सर ही महिला से मिलने वाशी जाया करता था और कई बार महिला भी उससे मिलने के लिए सांगली जाया करती थी।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिछले डेढ़ साल से आरोपी व्यक्ति शादी के लिए महिला को कह कर था। जिसके जवाब में महिला उसे यह कहते हुए इनकार करती रही कि समाज उसके बारे में क्या सोचेगा, क्योंकि वह पहले से ही शादीशुदा है और उसका 18 वर्षीय बेटा भी है। 

उन्होंने बताया कि उसके इनकार करने के बाद भी आरोपी अपनी बात पर अटल रहा, जिसके बाद महिला ने उसे नजरअंदाज करना शुरू कर दिया। इससे परेशान होकर आरोपी उसे अलग-अलग नंबरों से फोन करता था। उन्होंने हाल ही में बताया कि वह नौ नवंबर को सेशेल्स से वाशी लौट आएगा।

महिला ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि उसने कहा कि वह उसके लिए एक होटल बुक करेगा जहां वे दोनों मिल सकें।महिला ने बताया कि आरोपी ने उससे कहा कि अगर मैं इस रिश्ते से बाहर निकलना चाहती हूं, तो मुझे उसे पांच लाख रुपये देने होंगे, वरना वह खींची गई निजी तस्वीरों को प्रसारित कर देगा।
विज्ञापन


महिला ने आरोपी पर जबरन वसूली और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज कराया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें