फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शख्स ने पूछा- जेटली जी बुलेट ट्रेन को हिंदी में क्या कहते हैं? गुस्साए वित्त मंत्री ने ये दिया जवाब

Sun, 24 Sep 2017 06:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
arun jaitely
विज्ञापन
वित्त मंत्री अरुण जेटली के कार्यक्रम में शख्स ने उनसे अजीब सा सवाल पूछ लिया जिसपर थोड़ा हंगामा हुआ। रविवार (24 सितंबर) को जेटली दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में बुलेट ट्रेन का जिक्र कर रहे थे। कार्यक्रम में कई लोग मौजूद थे जिनमें से एक ने पूछ लिया कि बुलेट ट्रेन को हिंदी में क्या बोलते हैं। इसपर जेटली का मूड थोड़ा बिगड़ गया था।
विज्ञापन


कार्यक्रम में जेटली बोल रहे थे कि बुलेट ट्रेन के आने से पहले वह 15 महीनों में तीन बार जापान होकर आए। तभी एक शख्स बीच में बोल पड़ता है 'अरुण जी बुलेट ट्रेन को हिंदी में क्या बोलते हैं?' उसने हिंदी के कार्यक्रम में जेटली से इंग्लिश में ना बोलने को भी कहा। 
  यह भी पढ़ें: जब ट्रेन सुनी बुलेट तो ये अभिनेता बोला उलट, फेसबुक पर निकाली भड़ास

इसपर जेटली थोड़ा गुस्सा हो गए। जेटली ने कहा कि शख्स को सीरियस कार्यक्रम में थोड़ा सीरियस होकर बैठने की जरूरत है। जेटली ने यह भी कहा कि उन्होंने उस शख्स को पहले भी नोटिस किया था क्योंकि वह पहले से ऐसी हरकत कर रहा था।
विज्ञापन


देखिए वीडियो
  #WATCH: Union Finance Minister Arun Jaitley gets interrupted while speaking on Bullet train at a seminar in Delhi, reprimands heckler. pic.twitter.com/H1Dg8AGLTu — ANI (@ANI) September 24, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें