कस्टम अधिकारियों ने हैदराबाद हवाईअड्डे पर रविवार को एक यात्री को गिरफ्तार किया है। यात्री 1.16 किलो सोने के पेस्ट की तस्करी करने की कोशिश कर रहा था। ये सोना उसके कपड़ों में मिला है। इस सोने की कीमत 36.99 लाख रुपये है।
आरोपी व्यक्ति कतर के दोहा हवाईअड्डे से राजीव गांधी अतंरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचा था। यहां हवाईअड्डे पर ग्रीन चैनल से गुजरने के दौरान उसे पकड़ लिया गया। जांच करने पर पता चला कि वह सोना पेस्ट के रूप में ले जा रहा था। ये सोना उसने अपने कपड़ों के अंदर थैलियों में छिपा रखा था।
इस खबर को जल्द अपडेट किया जाएगा।