फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyderabad: पीएम मोदी और अमित शाह को सिर कलम करने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

Fri, 01 Jul 2022 01:35 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, हैदराबाद।

सार

पोस्ट में कहा था कि आरएसएस और भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर की गई विवादित टिप्पणियों के लिए माफी मांगनी चाहिए, वरना उनका सिर कलम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को सोशल मीडिया पर सिर कलम करने की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


उन्होंने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपी अब्दुल माजिद ने अपने पोस्ट में कहा था कि आरएसएस और भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर की गई विवादित टिप्पणियों के लिए माफी मांगनी चाहिए, वरना उनका सिर कलम कर दिया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि मुगलपुरा पुलिस ने उकसावे वाला पोस्ट करने के लिए माजिद के खिलाफ खुद मामला दर्ज किया था और बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसे शहर की एक अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन


अदालत ने पुलिस को उसे दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 41ए के तहत एक नोटिस देने का निर्देश दिया। अधिकारी ने बताया कि इसके अनुसार पुलिस ने माजिद को नोटिस जारी किया। हालांकि, बाद में उसे छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें