पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में एक युवक को कथित रूप से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फाड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। युवक की पहचान चंचल बिस्वास के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज फाड़ने की यह घटना बुधवार को एक स्कूल में हुई। स्थानीय लोगों ने झंडा फाड़ते हुए चंचल का वीडियो बना लिया। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने नशे की हालत में ऐसा किया।