गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और अन्य लोगों को धमकी भरे संदेश भेजने वाले व्यक्ति को पोंडा पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम आशीश सुरेश नायक है। वह पेशे से कैब ड्राइवर है। दक्षिण गोवा के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि धमकी देने के लिए इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है।