फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जजों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां, सीबीआई ने 16 लोगों को नामजद किया

Mon, 16 Nov 2020 08:25 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सीबीआई
विज्ञापन

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सुप्रीम कोर्ट और आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणियां करने के मामले में 16 लोगों को नामजद किया है। इन आरोपियों में से 16 के नाम दर्ज हैं, जबकि एक को अज्ञात दर्शाया गया है। 

विज्ञापन


बता दें कि आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने सीबीआई को मामले की जांच करने का आदेश दिया था। अदालत ने एजेंसी को निर्देश दिया था कि वह जांच पूरी करके आठ सप्ताह के अंदर सीलबंद लिफाफे में रिपोर्ट जमा करे। उल्लेखनीय है कि पहले इस मामले की जांच आंध्र प्रदेश सीआईडी कर रही थी। 


हाईकोर्ट ने कथित अपमानजनक टिप्पणियों पर संज्ञान लेते हुए सीबीआई को आंध्र प्रदेश में कुछ जाने-माने लोगों की भूमिका की जांच करने का निर्देश दिया था, जो जानबूझकर सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के न्यायाधीशों पर निशाना साध रहे थे। इस मामले में अगली सुनवाई अब 14 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें