फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता का दिल्ली दौरा: दो-तीन दिन के लिए आएंगी दीदी, राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री से मुलाकात का मिला वक्त

Thu, 22 Jul 2021 05:11 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

बंगाल की सीएम व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी दिल्ली आने वाली हैं। बृहस्पतिवार को उन्होंने यह जानकारी दी। 
 
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी दो-तीन दिन के लिए दिल्ली दौरे पर जाएंगी। बृहस्पतिवार को उन्होंने बताया कि उन्हें राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री से मुलाकात का वक्त मिल गया है, वह उनसे मुलाकात करेंगी। 

विज्ञापन

 

ममता बनर्जी ने कहा कि कई अन्य नेताओं ने भी मुलाकात की मंशा जताई है, वह उनसे भी मुलाकात का प्रयास करेंगी। टीएमसी प्रमुख ने आरोप लगाया कि केंद्र ने तीसरी कोविड लहर को लेकर कोई विचार-विमर्श नहीं किया है। 

 
बंगाल चुनाव के बाद पहली बार पीएम से मिलेंगी
ममता बनर्जी 25 जुलाई को दिल्ली पहुंचेंगी। मार्च-अप्रैल में हुए पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद ममता बनर्जी व पीएम मोदी के बीच यह पहली सीधी मुलाकात होगी। इससे पहले पीएम के बंगाल दौरे के दौरान ममता बनर्जी ने उपेक्षापूर्ण व्यवहार किया था। 
विज्ञापन


पीएम की समीक्षा बैठक में कराया था इंतजार
मई में चक्रवाती तूफान यास से हुए नुकसान के आकलन के लिए बंगाल में आयोजित बैठक में ममता बनर्जी ने आधा घंटा देरी से पहुंची और कुछ देर रूक कर चलती बनी थीं। दूसरी मीटिंग में हिस्सा लेने की बात कहकर तुरंत वहां से निकल गई थीं।

भाजपा को हराने तक खेला होबे का किया एलान
बता दें, बुधवार को ममता बनर्जी ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली और गुजरात समेत कई राज्यों में मेगा वर्चुअल रैली की थी। इसमें उन्होंने भाजपा को हराने तक खेला होबे का एलान किया था। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें