फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दिवस: ममता करेंगी चुनावी अभियान की शुरूअात

Tue, 08 Mar 2016 05:30 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • ममता बनर्जी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अपनी पार्टी का चुनाव अभियान शुरू करेंगी
  • रोड शो के साथ शुरू होगा चुनावी अभियान
विज्ञापन
ममता बनर्जी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मंगलवार से अपनी पार्टी का चुनाव अभियान शुरू करने का फैसला किया है। इसके बाद अगले दिन ही वह मालदा व मुर्शिदाबाद रवाना हो जाएंगी। इन दोनों जिलों में कांग्रेस व वामपंथी दलों के बीच प्रस्तावित तालमेल को लेकर स्थानीय नेताओं और जमीनी कार्यकर्ताओं में काफी असंतोष है। ममता इसी असंतोष को अपनी पार्टी के हित में भुनाना चाहती हैं। 
विज्ञापन


ममता अपने अभियान के दौरान राज्य में कम से कम डेढ़ सौ चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगी। मुर्शिदाबाद के कांग्रेसी कार्यकर्ता अपनी जीती हुई डोमकल, हरिहरपाड़ा, खारग्राम और शमशेरगंज सीटों को वामपंथी दलों को देने के फैसले के खिलाफ हैं। इसका फायदा उठाते हुए ममता ने शमशेरगंज में अमीरुल इस्लाम को अपना उम्मीदवार बना दिया है। अमीरुल अभी बीते शुक्रवार तक स्थानीय ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष थे।

उनकी दलील है कि 2004 में अधीर चौधरी ने एक पुस्तिका जारी कर बताया था कि वामपंथी शासनकाल के दौरान जिले में 593 कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हत्याएं हुई हैं। ऐसे में वाममोर्चा से हाथ मिलाने का मतलब स्थानीय लोगों के साथ धोखा करना है। कांग्रेस नेता भी मानते हैं कि स्थानीय कार्यकर्ताओं के असंतोष पर काबू पाना मुश्किल होगा। जिला कांग्रेस नेता शिलादित्य हालदार का कहना है कि यहां पार्टी के कार्यकर्ताओं ने माकपा कैडरों का जुल्म झेला है।
विज्ञापन


ऐसे में डोमकल या हरिहरपाड़ा सीट माकपा को सौंपने से उन लोगों में भारी नाराजगी है। मालदा में भी यही स्थिति है। इस जिले को अब्दुल गनी खान चौधरी के जमाने से ही कांग्रेस का किला समझा जाता है। जिले मेंकुल 12 विधानसभा सीटें हैं। तालमेल की शुरूआती बातचीत के तहत कांग्रेस ने यहां महज दो सीटें माकपा को देने की हामी भरी है, लेकिन माकपा इसके
लिए तैयार नहीं है।
Trending Videos
विज्ञापन

रोड शो के साथ शुरू होगा चुनावी अभियान

ममता
तृणमूल कांग्रेस नेताओं के मुताबिक ममता मंगलवार को कोलकाता में श्यामबाजार से एस्प्लानेड तक पार्टी के एक रोड शो में शिरकत करेंगी। उसी से पार्टी के चुनाव अभियान की औपचारिक शुरूआत होगी।

ममता अगले दिन यानी बुधवार को मालदा में एक रैली को संबोधित करेंगी और बृहस्पतिवार को पड़ोसी मुर्शिदाबाद में रैली करेंगी। इसके बाद 13 व 14 मार्च को वह बनर्जी जंगलमहल के नाम से कुख्यात माओवादी इलाकों के दौरे पर जाएंगी।

वहां रैली के अलावा ममता पश्चिम  मेदिनीपुर, पुरुलिया और बांकुड़ा के तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक करेंगी। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख 15 मार्च को उत्तर बंगाल के दौरे पर जाएंगी। दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र के अलावा वे सिलीगुड़ी, कूचबिहार, उत्तर व दक्षिण दिनाजपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें