फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ के 125 स्कूलों को बंद करेगी ममता सरकार, भाजपा ने दिखाए कड़े तेवर

Fri, 23 Feb 2018 03:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने राज्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से संचालित 125 स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है। वह ऐसे ही 370 अन्य स्कूलों को भी बंद करने पर विचार कर रही है। शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने विधानसभा को बताया कि इन स्कूलों में अनिवार्य पाठ्यक्रमों की पढ़ाई नहीं होती थी और वहां लाठी चलाने के अलावा धार्मिक प्रशिक्षण दिया जाता था। उन्होंने कहा कि सरकार स्कूलों में लाठी चलाने के प्रशिक्षण की अनुमति नहीं दे सकती। संघ वर्ष 2017 से ऐसे स्कूल चला रहा है।

विज्ञापन


2017 से चला रहा है संघ स्कूल

दूसरी ओर, प्रदेश भाजपा ने सरकार के इस फैसले का कड़ा विरोध किया है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वप्रिय राय चौधरी ने कहा कि पार्टी सरकार के इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील कर चुकी है।

ध्यान रहे कि विद्या विकास परिषद के तहत चलने वाले ऐसे तमाम स्कूलों को विवेकानंद शिशु मंदिर या सरस्वती शिशु मंदिर के नाम से जाना जाता है। भाजपा ने कहा है कि वह एक बार फिर हाईकोर्ट में अवमानना का मामला दायर करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें