फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: जी-20 की तैयारियों से जुड़ी PM की बैठक में शामिल होंगी ममता बनर्जी, TMC प्रमुख के रूप में भाग लेंगी

Thu, 24 Nov 2022 10:24 PM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

भारत अगले साल सितंबर में जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। जी-20 या 20 देशों का समूह दुनिया की प्रमुख विकसित एवं विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतर-सरकारी मंच है।
विज्ञापन
ममता बनर्जी (फाइल) - फोटो : Twitter : @AITCofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों के संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बुलाई गई बैठक में भाग लेने के लिए वह पांच दिसंबर को नई दिल्ली जाएंगी। ममता बनर्जी ने हालांकि कहा कि वह बैठक में तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष के तौर पर भाग लेंगी, न कि बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में। मुख्यमंत्री ने विधानसभा परिसर में यह बात कही। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि भारत अगले साल सितंबर में जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। जी-20 या 20 देशों का समूह दुनिया की प्रमुख विकसित एवं विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतर-सरकारी मंच है।

माना जा रहा है कि इस दौरान पीएम के बैठक में हिस्सा लेने के अलावा ममता प्रधानमंत्री के साथ अलग बैठक भी कर सकती हैं। इस बैठक के दौरान ममता प्रधानमंत्री से बंगाल के बकाये का भुगतान करने के साथ ही राज्य की अन्य समस्याओं पर भी चर्चा कर सकती हैं।
विज्ञापन


ममता बनर्जी काफी दिनों से बंगाल के बकाये के भुगतान की मांग करती रही हैं। हालांकि राज्य सचिवालय और मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने प्रधानमंत्री के साथ ममता की अलग बैठक की अभी तक पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें