ममता बनर्जी सरकार राज्य में बंद पड़े हवाई अड्डों का नवीनीकरण कर छोटे विमानों के संचालन के लिए उनका इस्तेमाल करेगी। ममता ने अपने एक ट्वीट में कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस है।
बंगाल सरकार ने छोटे विमान सेवाओं के संचालन के लिए बालूरघाट, मालदा, कूचबिहार जैसे शहरों में स्थित छोटे हवाई अड्डों के नवीनीकरण के लिए पहल की है। उन्होंने कहा कि कोलकाता से गंगासागर, दीघा, मालदा और बालूरघाट के बीच हेलीकाप्टर सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। सभी जिला मुख्यालयों और दूसरी अहम जगहों पर 27 हेलीपैडों का निर्माण किया गया है।