फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 से प्रभावी रूप से निपटने के लिए ममता ने केंद्र से मांगी पूरी बकाया राशि

Mon, 27 Jul 2020 08:51 PM IST
Rajeev Rai पीटीआई, कोलकाता
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोविड-19 महामारी से प्रभावी रूप से निपटने के लिए केंद्र सरकार से मदद मांगी है। ममता ने राज्य की मदद के लिए सोमवार को केंद्र से सभी वित्तीय बकाये का भुगतान करने को कहा। 

विज्ञापन


ममता ने एक ऑनलाइन कार्यकम में कोविड-19 से निपटने के लिए एक अलग कोष गठित करने की भी मांग की। इस कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के नए जांच केंद्रों का उद्घाटन किया। 

ममता ने यह भी कहा कि राज्य के आपदा राहत कोष से धन का उपयोग अम्फान चक्रवात के बाद पुनर्वास कार्यों में किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘मैं केंद्र सरकार से राज्य के वित्तीय बकाये का फौरन भुगतान करने का अनुरोध करती हूं। हमें हमारा 53,000 करोड़ रुपये मिलना अभी बाकी है। यदि हम राज्य आपदा राहत कोष से सारे धन का उपयोग चक्रवात के बाद के राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए करेंगे तो हम महामारी से कैसे लड़ पाएंगे।’ 
विज्ञापन


ममता ने कहा, ‘महामारी से लड़ने के लिए अलग कोष की जरूरत है। मैं आपसे (प्रधानमंत्री से) इस पर गौर करने का अनुरोध करती हूं।' गौरतलब है कि अम्फान चक्रवात पश्चिम बंगाल में 20 मई को आया था और इसने राज्य के कुछ हिस्सों में तबाही मचाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें