फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी की मुहिम 'न्यू इंडिया' पर नहीं, पश्चिम बंगाल को पुराने ढर्रे पर ही चलाएगी ममता सरकार!

Sun, 13 Aug 2017 08:18 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली।
विज्ञापन
File Pic - फोटो : Oneindia
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार ने सर्कुलर जारी कर कहा है कि राज्य में स्वतंत्रता का जश्न केंद्र सरकार के 'न्यू इंडिया' के निर्माण के सपने की तरफ या 'देशभक्ति की भावना जगाने की पहल' से इतर होगा। इस मामले में केंद्र सरकार की तरफ से खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश से अनुरोध किया था कि वो इस स्वतंत्रता दिवस के जश्न के समय लोगों में जग जागरण लाएं और पूरे देश के जन उत्साह को एक डायरेक्शन में लाकर 'न्यू इंडिया' बनाने की तरफ बढ़ें। पर पश्चिम बंगाल के स्कूली शिक्षा विभाग ने अपने आदेश में साफ कह दिया है कि राज्य में स्वतंत्रता दिवस का जश्न केंद्र के एजेंडे से इतर पुराने ढर्रे पर मनाया जाएगा।
विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस की पश्चिम बंगाल सरकार के फैसले पर केंद्र ने अफसोस जताया है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि पश्चिम बंगाल ने अपने स्कूलों को केंद्र के सर्कुलर का पालन ना करने को कहा है जोकि ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ है। जावड़ेकर ने कहा कि ये निर्देश, जैसे कि प्रधानमंत्री का संकल्प सिद्धि का शपथ दिलाना या स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों का या 'विभिन्न युद्धों/आतंकी कार्रवाइयों' का स्मरण करना, स्कूलों के लिए बाध्यकारी नहीं हैं और 'धर्मनिरपेक्ष एजेंडा' का हिस्सा हैं।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) के संयुक्त सचिव मनीष गर्ग ने राज्यों को लिखा था कि हम चाहते हैं कि इस महत्वपूर्ण मौके को देश भर में उत्साह का निर्माण करने एवं देशभक्ति की भावना पैदा करने के उद्देश्य से मनाया जाए और एक नये भारत का सपना साकार करने के अभियान में देश के हर नागरिक को शामिल करने के लिए एक आंदोलन शुरू किया गया है, वह नया भारत जो गरीबी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, सांप्रदायिकता तथा जातिवाद से मुक्त हो। गर्ग ने पत्र में राज्यों से नौ से 30 अगस्त के बीच आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों का प्रचार करने का अनुरोध किया ताकि अभियान के पक्ष में जन उत्साह का निर्माण किया जा सके।
विज्ञापन


इस मामले पर बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पश्चिम बंगाल सर्वशिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक द्वारा जारी की गयी एक ज्ञापन की प्रति साझा की। इस ज्ञापन में कहा गया है कि स्कूल शिक्षा विभाग ने फैसला किया है कि स्वतंत्रता दिवस केंद्र के सर्कुलर के अनुरूप नहीं मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार के ज्ञापन में इस्तेमाल की गयी भाषा अजीब और दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं उनसे बात करूंगा। हमने एक धर्मनिरपेक्ष एजेंडा प्रस्तावित किया है, वह किसी राजनीतिक दल का एजेंडा नहीं है।

गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस से पहले केंद्र ने राज्यों को ‘‘देशभक्ति की भावना’’ तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘न्यू इंडिया’ के सपने को पूरा करने में मदद करने के लिए 'जन उत्साह' पैदा करने को लेकर स्कूलों में कार्यक्रमों का आयोजन करने के लिए राज्यों को पत्र लिखा है। पर पश्चिम बंगाल सरकार ने अलग ढर्रे पर चलने का फैसला किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें