अमृतसर के वाघा-अटारी सीमा बॉर्डर पर महीने के बाद एक बार फिर भारत का सबसे ऊंचा झंडा फहराया गया है। फहराए गए झंडे की ऊंचाई 360 फुट है। बताते चलें की सीमा पर पहले भी झंडा लगा हुआ था पर वह बार- बार फट जाता था, जिससे तीन महीने तक कोई नया घ्वज नहीं लगाया गया। अब इस ध्वज को खास अवसरों पर ही फहराया जाएगा।
India's tallest Tricolor hoisted again at Wagah-Attari Border,after 3 months gap;the 360-feet tall flag to be hoisted on important occasions pic.twitter.com/ATwkCVBdC1— ANI (@ANI) August 13, 2017
गौरतलब है कि पंजाब के मंत्री अनिल जोशी ने 5 मार्च को इस ध्वज स्तंभ के उद्घाटन किया था। आपको बता दें कि इसकी लंबाई 110 मीटर (360 फुट), चौड़ाई 24 मीटर और वजन 55 टन है। 110 मीटर लंबे ध्वज स्तंभ सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसलिए इसे अब देश का सबसे ऊंचा तिरंगा माना जाएगा। हालांकि रांची में इससे पहले 91.44 मीटर यानि की 300 फुट ऊंचे ध्वज का स्तंभ लगा था।