फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ी शहीदों के परिजनों को सरकारी नौकरी देंगी ममता

Thu, 22 Sep 2016 05:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
राज्य सरकार जम्मू-कश्मीर के उड़ी में आतंकी हमले में शहीद होने वाले राज्य के दो जवानों के परिजनों को सरकारी नौकरी देंगी। इसके अलावा परिवार को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की।
विज्ञापन


ममता ने कहा कि आमतौर पर केंद्र सरकार ऐसा करती है। लेकिन राज्य सरकार ने पहले भी सीआरपीएफ के जवानों की मौत के बाद उनके परिजनों को नौकरी दी है। उन्होंने कहा कि हमले में शहीद दो जवान गंगाधर दोलुई और विश्वजीत घराई  के परिवार के एक-एक व्यक्ति को सरकार मानवता के आधार पर होम गार्ड में नौकरी देंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हावड़ा के जगत बल्लभपुर में मंगलवार को दोलुई के अंतिम संस्कार के समय राज्य के दो मंत्री अरूप राय व राजीव बनर्जी भी मौजूद थे। दोलुई का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के किया गया और उन्हें बंदूकों की सलामी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें