फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा समितियों को आयकर नोटिस से बौखलाईं सीएम ममता, 13 अगस्त को केंद्र के खिलाफ देंगी धरना

Sun, 11 Aug 2019 08:22 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
ममता बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कई दुर्गा पूजा समितियों को आयकर नोटिस जारी करने के लिए रविवार को केंद्र की आलोचना करते हुए कहा कि त्यौहारों को कर के दायरे से बाहर रखना चाहिए। बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस केंद्र सरकार के कदम के खिलाफ 13 अगस्त को शहर में धरना देगी। 
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया कि आयकर विभाग ने दुर्गा पूजा आयोजन करने वाली कई समितियों को नोटिस जारी कर उन्हें कर चुकाने को कहा है। हमें अपने सभी राष्ट्रीय त्यौहारों पर गर्व है। यह त्यौहार सबके लिए है और हम नहीं चाहते कि किसी भी पूजा महोत्सव पर कर लगना चाहिए।

गंगा सागर मेले का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने वार्षिक उत्सव पर कर हटा दिया था। बनर्जी ने कहा कि बंगाल सरकार ने गंगा सागर मेले पर पूर्व में लगे कर को हटा दिया था। हम विरोध करते हैं और मांग करते हैं कि दुर्गा पूजा और दुर्गा पूजा समितियों पर कर नहीं लगाये जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें