फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में आई बाढ़ ‘एल-3’ श्रेणी की आपदा घोषित हो: कांग्रेस

Sun, 11 Aug 2019 08:04 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र बाढ़ - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस ने रविवार को महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर आई बाढ़ को ‘एल-3’ श्रेणी की आपदा घोषित करने और स्थिति से निपटने में केंद्रीय सहायता की मांग की। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के दिशा निर्देश के अनुसार ‘एल-3’ बड़े स्तर की आपदा का सूचक है। पिछले एक हफ्ते से पश्चिमी महाराष्ट्र में भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है और करीब चार लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाना पड़ा है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लिखे पत्र में महाराष्ट्र कांग्रेस के महासचिव सचिन सावंत ने लिखा, एनडीएमए के दिशानिर्देश के अनुसार कोल्हापुर, सांगली और राज्य के अन्य हिस्सों की मौजूदा स्थिति को ‘एल-3’ श्रेणी का घोषित किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, अभी तक केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए कोई बड़ी मदद मुहैया नहीं कराई है, लेकिन ‘एल-3’ घोषित करने पर केंद्र की ओर से मदद देना बाध्यकारी हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सावंत ने पत्र में लिखा, इस मांग पर विचार किया जाना चाहिए और प्राथमिकता के आधार पर लागू करना चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें