फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘वैनिश कुमार ने छीना वोट का अधिकार': ममता बनर्जी ने सीईसी ज्ञानेश कुमार पर कसा तंज, कहा- जनता नहीं करेगी माफ

Thu, 01 Oct 2026 06:28 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी एएनआई, कोलकाता।

सार

ममता बनर्जी ने एसआईआर को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने उन्हें ‘वैनिश कुमार’ कहते हुए आरोप लगाया कि मतदाताओं के अधिकार छीने गए। ममता ने दावा किया कि टीएमसी के मजबूत इलाकों में अधिक नाम हटाए गए और आरोप लगाया कि सीईसी ने भाजपा को 150 सीटें ‘गिफ्ट’ कीं।
विज्ञापन
ममता बनर्जी, पूर्वी मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (एसआईआर) और चुनाव आयोग के मतभेद को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेंद्र कुमार पर अपना हमला तेज कर दिया। उन्होंने कहा, 'वैनिश कुमार ने लोगों से वोट देने का अधिकार छीनने की कोशिश की, भारत के लोग उन्हें माफ नहीं करेंगे।'
विज्ञापन


नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बनर्जी ने कहा कि वह शुरू से ही कुमार को "वैनिश" (गायब होने वाला) कहती रही हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि वह ऐसे किसी भी व्यक्ति को माफ नहीं करेंगी जिसने, उनके अनुसार, लोगों को उनके अधिकारों से वंचित करने का काम किया है।

ममता ने क्या कहा? 
उन्होंने कहा, 'वैनिश' कुमार (सीईसी ज्ञानेश कुमार का जिक्र करते हुए) के बारे में काफी चर्चा हो रही है, जो अभी इंचार्ज हैं। हम शुरू से ही नागरिकों के अधिकारों और उनके वोटिंग अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं। हम उन्हें शुरू से ही 'वैनिश' कहते आ रहे हैं। मैं उनका नाम नहीं लेती क्योंकि जिन लोगों ने लोगों को उनके अधिकारों से वंचित करने का काम किया है, मैं उन्हें कैसे माफ कर सकती हूं?'
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा 'मैं भारत के लोगों का प्रतिनिधित्व करती हूं। हमने तब भी आवाज उठाई थी कि कैसे चुनाव आयोग ने ईवीएम मशीनों, वोटों की गिनती और चुनाव प्रक्रिया को अपने नियंत्रण में ले लिया और पूरे सिस्टम पर कब्जा कर लिया। हम अदालतों तक भी गए, लेकिन हमें न्याय नहीं मिला। हम 100 पीड़ितों के साथ चुनाव आयोग के दफ्तर गए थे, और उन्होंने हमारे साथ बहुत बुरा बर्ताव किया।

ममता ने क्या आरोप लगाया? 
बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों के लिए 2023 में लागू की गई छूट के प्रावधान पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान पश्चिम बंगाल के उन इलाकों में मतदाताओं के नाम हटाने की संख्या ज्यादा थी, जहां तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) जीती थी। उन्होंने दावा किया कि सीईसी ने राज्य में 150 सीटें भाजपा को 'गिफ्ट' में दे दीं। कुमार पर एक और तंज कसते हुए बनर्जी ने कहा कि उन्हें भारत रत्न देने की मांगें हो रही हैं। उन्होंने कहा, 'अगर भारत रत्न से भी बड़ा कोई सम्मान है, तो 'वोट चोरी' के लिए उसे ज्ञानेश कुमार को दे दीजिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें