ममता बनर्जी ने एनआरसी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि ट्रिब्यूनल शुरू हुए बिना ही 90 लाख लोगों के नाम सूची से हटा दिए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह एकतरफा कार्रवाई है, जिसमें 60 लाख हिंदू और 30 लाख मुस्लिम शामिल हैं।
पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एनआरसी और ट्रिब्यूनल प्रक्रिया को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद ट्रिब्यूनल का काम अब तक शुरू नहीं हुआ, लेकिन इस बीच 90 लाख लोगों के नाम सूची से हटा दिए गए।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि इनमें 60 लाख हिंदू और 30 लाख मुस्लिम शामिल हैं। ममता ने आरोप लगाया कि यह पूरी प्रक्रिया एकतरफा रही और लोगों के वोट छीनने की साजिश है। उन्होंने भाजपा पर भरोसा न करने की अपील करते हुए कहा कि यह “दो मुंह वाला सांप” है, जो दोनों तरफ से वार करता है।