फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mamata Banerjee: गरीब विक्रेता की पिटाई पर ममता ने BJP पर किया पलटवार, कहा- गरीबों को पीटते...इतिहास भी तोड़ते

Thu, 11 Dec 2025 08:44 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

Mamata Banerjee on Freedom Fighters Controversy: ममता बनर्जी ने कोलकाता के गीता कार्यक्रम के बाहर एक गरीब विक्रेता की पिटाई पर भाजपा पर निशाना साधा। साथ ही ये भी कहा कि भाजपा इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश कर रही है।
विज्ञापन
ममता बनर्जी, सीएम, पश्चिम बंगाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के गीता कार्यक्रम के बाहर चाट विक्रेता से बदसलूकी के मामले ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर राज्य के सामाजिक ताने-बाने को तोड़ने और गरीबों पर अत्याचार कराने का आरोप लगाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और उनकी सरकार किसी भी गरीब व्यक्ति पर हमले को बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन


ममता बनर्जी ने कहा कि हर सार्वजनिक कार्यक्रम में ऐसे गरीब लोग खाना बेचते हैं और यह कोई अपराध नहीं है। उन्होंने बताया कि कोलकाता में जिस गरीब व्यक्ति को केवल चिकन पैटी बेचने पर पीटा गया, उसके साथ अन्याय हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की स्थानीय इकाई ऐसे हमलों के जरिए माहौल बिगाड़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार ने हमलावरों को गिरफ्तार कर कानून व्यवस्था को सख्त संदेश दिया है।
 

मतदाता सूची से नाम हटाने का आरोप
मुख्यमंत्री ने नदिया जिले की सभा में भाजपा पर बड़ा हमला करते हुए आरोप लगाया कि दिल्ली से भाजपा नेताओं को जिलाधिकारियों पर दबाव डालने के लिए भेजा जा रहा है, ताकि वोटर लिस्ट से 1.5 करोड़ नाम हटाए जा सकें। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे मतदान सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं। ममता ने चेतावनी दी कि यदि किसी का नाम जानबूझकर हटाया गया, तो वह खुद धरने पर बैठेंगी और जनता से भी यही करने की अपील करेंगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले डॉक्टरों के परिजन बीमा के हकदार, हाईकोर्ट का फैसला पलटा

बंगाल के महान नायकों पर टिप्पणी को लेकर हमला
ममता बनर्जी ने भाजपा पर बंगाल के महान स्वतंत्रता सेनानियों और समाज सुधारकों का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिन महान व्यक्तियों ने देश की नींव रखी, आज भाजपा नेता उन्हें तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वंदे मातरम लिखने वाले बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को बंकिम दा कहकर उपहास बनाया जा रहा है।

इसी तरह मास्टरदा सूर्य सेन को मास्टर कहकर उनकी गरिमा को कम किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यसभा में वंदे मातरम और जय हिंद के इस्तेमाल पर रोक लगाने की नोटिफिकेशन तक जारी हुई थी, जिसे दबाव बनाकर वापस कराना पड़ा।
 
भाजपा पर इतिहास तोड़ने-मरोड़ने का आरोप
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा न तो महात्मा गांधी का सम्मान करती है और न ही नेता जी सुभाष चंद्र बोस को राष्ट्रीय नेता मानने को तैयार है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता खुदीराम बोस को आतंकवादी कह रहे हैं, राजा राम मोहन राय को ब्रिटिश एजेंट बता रहे हैं और ईश्वरचंद्र विद्यासागर की प्रतिमा भी तोड़ी जा चुकी है। ममता ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के कुछ नेता तो यहां तक कह रहे हैं कि मातंगिनी हाजरा मुस्लिम थीं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भाजपा को बंगाल का इतिहास और इसकी विरासत की कोई समझ है।
विज्ञापन


शुभेंदु अधिकारी ने माला पहनाकर किया स्वागत
वहीं पश्चिम बंगाल के विपक्ष के नेता और भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता में गीता पाठ के दौरान दो भोजन विक्रेताओं पर कथित तौर पर हमला करने के आरोपी तीन लोगों का हाल ही में जमानत पर रिहा होने के बाद माला पहनाकर स्वागत किया।



अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें