फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीएमसी के बागियों को ममता ने बताया लालची, कहा- कचरा बटोर रही है भाजपा

Tue, 18 Jun 2019 06:06 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
ममता बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

तृणमूल कांग्रेस के एक और विधायक ने 12 पार्षदों समेत पार्टी छोड़ दी है। इसके बाद भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय और मुकुल रॉय की मौजूदगी में बोंगन विधायक बिस्वजीत दास, 12 पार्षद और कांग्रेस के प्रवक्ता प्रसनजीत घोष भाजपा में शामिल हो गए है।

विज्ञापन






उधर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फिर तीखी प्रतिक्रिया दी है। इस बार उन्हें लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा का दामन थामने वाले तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को ही कटघरे में लिया है। ममता ने तृणमूल छोड़ने वाले बागी नेताओं को लालची और भ्रष्ट बताते हुए कहा कि भगवा पार्टी कचरा बटोर रही है।  

तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वह ‘धोखेबाजों’ का स्थान ‘समर्पित सदस्यों’ को देंगी और जो लोग ‘भाजपा में शामिल होने को लेकर असमंजस में हैं’ वह तुरंत पार्टी छोड़कर चले जाएं। मई के अंतिम सप्ताह में लोकसभा चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद से अब तक पार्टी के तीन विधायकों और पांच स्थानीय निकाय के ज्यादातर पार्षद भाजपा में शामिल हो गए हैं। 
विज्ञापन


ममता ने कहा, ‘हमें उन भ्रष्ट और लालची नेताओं की चिंता नहीं है जो दूसरी पार्टी में जा रहे हैं। वे भाजपा में इसलिए शामिल हुए हैं, क्योंकि उन्हें अपनी करनी का फल मिलने का अंदेशा सता रहा था।’ उन्होंने कहा कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई पर विचार कर रही है।

पूरे राज्य के पार्षदों के साथ हुई बैठक में बनर्जी ने कहा, ‘हम अपना कचरा फेंक रहे हैं और भाजपा उन्हें बटोर रही है। लेकिन दूसरी पार्टी में शामिल होकर लोग भ्रष्टाचार की जांच से नहीं बच सकते हैं।’ इसके बाद ममता ने कहा कि 2021 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले वह पार्टी का पुनर्गठन करना चाहती हैं और जो भाजपा में शामिल होने को लेकर भ्रम में हैं, उन्हें तुरंत पार्टी छोड़ देनी चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें