फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता ने फिर कहा: बंगाल पर कब्जा करने की कोशिश में गुजराती, यूपी और बिहार से ला रहे गुंडे

Sun, 04 Apr 2021 02:12 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
ममता बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी हावड़ा में एक चुनावी सभा के दौरान भाजपा पर हमला बोला। दीदी ने कहा कि वे (भाजपा) किसानों को पैसा देने के बारे में बड़ी बड़ी बाते कर रहे हैं। मैंने उन्हें (केंद्रीय सरकार) सूची (लाभार्थियों की) भेजी है। वे पैसे क्यों नहीं भेज रहे हैं? यहीं नहीं, दीदी ने आगे कहा कि गुजराती यूपी और बिहार से गुंडे लाकर बंगाल पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। हम बंगाल को गुजरात की तरह नहीं बनने देंगे। भाजपा ने सांप्रदायिक अशांति पैदा करने की कोशिश की।

विज्ञापन



 


मोदी सिंडिकेट एक और अमित शाह सिंडिकेट दो हैं
ममता ने आगे कहा कि मोदी सिंडिकेट एक और अमित शाह सिंडिकेट दो हैं। वे अभिषेक के घर, सुदीप के घर और स्टालिन की बेटी के घर पर एजेंसियों को भेज रहे हैं। वे पुलिस अधिकारियों को लगातार बदल रहे हैं। बता दें कि बंगाल में तीसरे दौर का प्रचार आज खत्म हो रहा है। इससे पहले सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता जमकर रैलियां कर रहे हैं। बंगाल में एक तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैलियां हैं तो दूसरी तरफ दीदी भी जमकर प्रचार कर रही हैं। राज्य में तीसरे चरण के लिए तीन जिलों की 31 विधानसभा सीटों पर छह अप्रैल को मतदान होना है।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें