फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र ने मजदूरों की मदद नहीं की, चार्टर्ड प्लेन में दलबदलुओं को सैर करवा रही : ममता बनर्जी

Thu, 04 Feb 2021 01:18 PM IST
देव कश्यप एजेंसी, अलीपुरद्वार
विज्ञापन
ममता बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि कोरोना महामारी के लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने पैसा नहीं दिया, लेकिन भ्रष्ट नेताओं को चार्टर्ड प्लेन में दिल्ली ले जाने के लिए खूब पैसा खर्च कर रही है। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में जा रहे अपने नेताओं को उन्हाेंने लोभी और भोगी बताया।

विज्ञापन


बनर्जी ने हाल में भाजपा में गए राज्य के वन मंत्री राजिब बनर्जी का नाम लिए बगैर कहा कि उनके कार्यकाल में वन विभाग में हुई वन-सहायकों की नियुक्ति में धांधली हुई हैं। ऐसे ही भ्रष्ट नेता भाजपा में जा रहे हैं। इनकी दुकान चुनाव बाद बंद हो जाएगी। ममता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने प्रवासी मजदूरों के लिए कोई पैसा खर्च नहीं किया, वे सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलकर घर पहुंचे। इस दौरान सैकड़ों की मौत हो गई। लेकिन राजिब जैसे नेताओं को चार्टर्ड प्लेन में दिल्ली ले जाया जा रहा है।

वाशिंग मशीन है भाजपा
ममता ने दावा किया कि भाजपा पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट बेच रही है। वह दागी नेताओं को अपने दल में शामिल करके वाशिंग मशीन की तरह उनके दाग मिटा देती है। जो लोग पार्टी छोड़ना चाहते हैं, जरूर छोड़ें, दरवाजे खुले हैं। जो पार्टी में हैं, वे अनुशासित होकर लड़ेंगे तो पार्टी छोड़ने वालों को हराया जाएगा। भाजपा लालचियों और भोगियों को खरीद सकती है, लेकिन समर्पित कार्यकर्ताओं को नहीं।
विज्ञापन


बंगाल में रहने को भाजपा का प्रमाणपत्र नहीं चाहिए
नागरिकता कानून पर ममता ने कहा कि बंगाल में रहने के लिए किसी को भाजपा से प्रमाण पत्र लेने की जरूरत नहीं। जो लोग देश में पैदा हुए, वे देश के नागरिक हैं। लोगों को उनकी धरती से अलग नहीं होने दिया जाएगा। प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी शरणार्थी कैंपों को मान्यता दी हुई है, परिवारों को जमीनों के कागजात दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें