फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस चैनल का हुआ स्टार स्पोटर्स के साथ करार, भारत-इंग्लैंड टेस्ट श्रृंखला के प्रसारण अधिकार मिले

Thu, 04 Feb 2021 01:01 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
India vs england - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

चैनल फोर ने स्टार स्पोटर्स से करार करके भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार से शुरू हो रही टेस्ट श्रृंखला के प्रसारण अधिकार खरीद लिए है। ब्रिटेन में की एशेज श्रृंखला के बाद पहली बार टेस्ट क्रिकेट स्थानीय टीवी पर लौटेगा।

विज्ञापन


चैनल ने एक बयान में कहा, 'चैनल फोर भारत के खिलाफ इंग्लैंड की टेस्ट श्रृंखला की ‘फ्री टू एयर’ टीवी कवरेज करेगा। यह की एशेज श्रृंखला के बाद पहली बार ‘फ्री टू एयर’ टीवी प्रसारण होगा।’ इसमें चारों टेस्ट का गेंद दर गेंद कवरेज चैनल फोर और ऑल फोर पर दिखाया जाएगा।

चैनल फोर के खेल प्रमुख पीट एंड्रयूज और खेल अधिकार प्रमुख पैनी मिल्स ने इस करार को मूर्त रूप देने में अहम भूमिका निभाई। एंड्रयूज ने कहा, ‘हमें खुशी है कि हम टेस्ट क्रिकेट का फिर सीधा प्रसारण कर सकेंगे। दोनों टीमों के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए यह श्रृंखला रोचक रहेगी।’
विज्ञापन


भारतीय सरजमीं पर होने वाले सभी मैचों का प्रसारण अधिकार बीसीसीआई ने स्टार नेटवर्क को दे रखा है। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट 1 HD/SD और स्टार स्पोर्ट्स 3 HD/SD में होगा, अंग्रेजी और हिंदी दोनों ही भाषा में फैंस लाइव एक्शन का मजा ले सकते हैं।

हॉटस्टार (Hotstar) में मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने को मिल सकती है। साथ ही साथ लाइव ब्लॉग और पल-पल की अपडेट के लिए अमर उजाला डॉट कॉम पर लॉगइन करें। बताते चलें कि दोनों टीम के बीच इस सीरीज में चार टेस्ट खेले जाने हैं। शुरुआती दो चेन्नई तो आखिरी के दो टेस्ट अहमदाबाद के नवनिर्मित सरदार पटेल स्टेडियम (पूर्व में मोटेरा) में खेले जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें