फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: टीएमसी विधायक पर आयकर छापे के बाद ममता का आरोप, विपक्ष रच रहा जाकिर हुसैन के खिलाफ साजिश

Mon, 16 Jan 2023 06:35 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

टीएमसी सुप्रीमो ने कहा, केंद्रीय एजेंसियां टीएमसी नेताओं को चुन-चुनकर निशाना बना रही हैं। जाकिर की हत्या की कोशिश की जा रही थी, उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन
ममता बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस नेता व विधायक जाकिर हुसैन पर आयकर छापे और बड़ी मात्रा में नकदी बरामद होने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विपक्ष पर निशाना साधा है। सोमवार को ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हें इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि वह तृणमूल कांग्रेस के नेता हैं। ममता बनर्जी ने दावा किया कि मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर के विधायक हुसैन को फंसाया गया है। 

विज्ञापन


टीएमसी सुप्रीमो ने कहा, केंद्रीय एजेंसियां टीएमसी नेताओं को चुन-चुनकर निशाना बना रही हैं। जाकिर की हत्या की कोशिश की जा रही थी, उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है।

जाकिर के कई ठिकानों पर हुई थी छापेमारी
बीते बुधवार दोपहर के समय जंगीपुर से विधायक जाकिर हुसैन के तीन बीड़ी कारखाने, गोदाम, चावल मिल और अन्य ठिकानों पर छापेमारी हुई थी। इनमें से नौ करोड़ रुपये केवल एक जगह से मिले हैं, जबकि बाकी गोदाम से दो करोड़ और अन्य जगहों से चार करोड़ रुपये की बरामदगी भी हुई है। हालांकि, देर रात जाकिर हुसैन ने दावा किया था कि वह पिछले 23 सालों से इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते हैं।
विज्ञापन


गंगासागर मेले के लिए केंद्र से नहीं मिल रहा सहयोग 
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि देश भर से कम से कम 70 लाख लोगों ने इस साल गंगासागर मेले का दौरा किया। साल भर में एक करोड़ लोग गंगासागर आते हैं। यह हमारा दुर्भाग्य है कि भारी भीड़ के बावजूद केंद्र सरकार इस आयोजन पर एक भी पैसा नहीं खर्च करता। ममता बनर्जी ने कहा, वह यहां आने वाले तीर्थयात्रियों पर किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं लाएंगी। उन्होंने कहा, हम गंगासागर मेले के लिए जो कुछ भी कर सकते थे, हमने किया। चिंता करने की कोई बात नहीं है, हम अपनी क्षमता के अनुसार धन जुटाएंगे। बता दें, ममता बनर्जी गंगा सागर मेले को राष्ट्रीय मेला घोषित करने की मांग कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें