फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CRPF: ग्रुप सेंटर के स्थापना दिवस पर किन्नरों ने फिल्मी अंदाज में मचाया धमाल! जश्न की जांच के दिए आदेश

सार

CRPF: देश के सबसे बड़े केंद्रीय अर्धसैनिक बल के ग्रुप सेंटर पर हुए इस आयोजन की खबर दिल्ली स्थित बल मुख्यालय तक भी पहुंच गई। 11 जनवरी को इस मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए। इस रिपोर्ट में कई तरह की जानकारियां मांगी गई हैं...
विज्ञापन
CRPF Kathgodam Group Centre - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के काठगोदाम में स्थित CRPF ग्रुप सेंटर के रेजिंग डे यानी 'स्थापना दिवस' पर हुआ एक रंगारंग कार्यक्रम, चर्चा का विषय बन गया है। इस कार्यक्रम में किन्नरों ने फिल्मी अंदाज में धमाल मचाया। सीआरपीएफ केंद्र में किन्नर कैसे पहुंच गए। इसकी इजाजत किसने दी थी, अब इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। देहरादून सेक्टर के आईजी ने इस बाबत रिपोर्ट तलब की है। डांस के कई वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इस मामले में सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर के डीआईजी पर गाज गिरने के आसार बन गए हैं।

सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर के स्थापना दिवस पर पिछले साल 13 व 14 अक्तूबर को कई तरह के आयोजन हुए थे। 14 अक्तूबर को हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में कई किन्नर, फिल्मी अंदाज में डांस करते हुए नजर आए। वीडियो में देखने को मिल रहा है कि फिल्मी कलाकारों जैसी वेशभूषा पहने, वे किन्नर वहां मौजूद दर्शकों के बीच आकर थिरक रहे थे। कभी सोफे पर खड़े होकर, तो कभी बैठकर डांस दिखा रहे थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

देश के सबसे बड़े केंद्रीय अर्धसैनिक बल के ग्रुप सेंटर पर हुए इस आयोजन की खबर दिल्ली स्थित बल मुख्यालय तक भी पहुंच गई। 11 जनवरी को इस मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए। इस रिपोर्ट में कई तरह की जानकारियां मांगी गई हैं। जैसे, कार्यक्रम के दौरान बल के कितने और कौन से अधिकारी उपस्थित थे। ग्रुप सेंटर के डीआईजी ने किन कारणों के चलते, बिन्नी डांस अकादमी को सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर ऐसा आयोजन करने की मंजूरी दी है। क्या यह अकादमी निजी क्षेत्र में चलाई जा रही है या इसे उत्तराखंड सरकार से मान्यता मिली है। ग्रुप सेंटर पर सिविलियन कैसे पहुंच गए, इससे वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लगता है। डांस अकादमी के संचालन में किन्नरों का क्या रोल है। जांच में इन सभी सवालों के जवाब मांगें गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें