फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mamata Banerjee: ममता बनर्जी की फिर फिसली जुबान, राकेश रोशन के बाद अब इंदिरा गांधी को चांद पर भेजा!

Tue, 29 Aug 2023 02:08 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

इससे पहले बीते हफ्ते चंद्रयान-3 की सफलता पर इसरो को बधाई देते हुए ममता बनर्जी देश के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा को राकेश रोशन कह गईं थी।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। - फोटो : ट्विटर/अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग के बाद ममता बनर्जी कुछ ऐसा कह गईं, जिसके लिए उन्हें आलोचना झेलनी पड़ी। दरअसल ममता बनर्जी अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय 'राकेश शर्मा' को गलती से 'राकेश रोशन' कह गईं थी। अब एक बार फिर ममता बनर्जी ऐसी ही गलती कर गई हैं, जब उन्होंने कहा है कि 'इंदिरा गांधी चांद पर गईं!'
विज्ञापन


फिर फिसली ममता बनर्जी की जुबान
दरअसल टीएमसी की छात्र परिषद 'तृणमूल छात्र परिषद' की एक रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि 'जब इंदिरा गांधी चांद पर पहुंची, तो उन्होंने राकेश से पूछा वहां से हिंदुस्तान कैसा दिखता है। इसके जवाब में राकेश ने कहा कि 'सारे जहां से अच्छा।' ममता बनर्जी के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। 
 

बता दें कि इससे पहले बीते हफ्ते चंद्रयान-3 की सफलता पर इसरो को बधाई देते हुए ममता बनर्जी देश के पहले अंतरिक्ष यात्री 'राकेश शर्मा' को 'राकेश रोशन' कह गईं थी, जबकि राकेश रोशन भारतीय फिल्म निर्माता, निर्देशक हैं। ममता बनर्जी द्वारा गलत नाम लेने पर उनकी आलोचना हुई थी। साथ ही ममता बनर्जी ने कहा था कि 'राकेश रोशन चांद पर पहुंचे', जबकि राकेश शर्मा चांद पर नहीं बल्कि पृथ्वी की कक्षा में स्थित अंतरिक्ष स्टेशन गए थे। गलत तथ्य रखने पर भी लोगों ने टीएमसी प्रमुख की आलोचना की। 
विज्ञापन


बीती 23 अगस्त को इसरो के चंद्रयान-3 मिशन ने चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कर इतिहास रच दिया। यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन गया है। भारत से पहले अमेरिका, रूस और चीन यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें