फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mamata Banerjee: ममता बोलीं- सुवेंदु का दावा साबित हुआ तो इस्तीफा दे दूंगी; मुकुल रॉय पर कही यह बात

Wed, 19 Apr 2023 07:35 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुकुल रॉय को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मुकुल रॉय भाजपा से विधायक हैं और यह पूरी तरह से उन पर निर्भर है।
विज्ञापन
ममता बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृणमूल कांग्रेस से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छीने जाने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के दावे पर मंगलवार को बयानबाजी जारी रही। ममता ने सुवेंदु पर पलटवार करते हुए कहा कि  अगर साबित हुआ कि मैंने टीएमसी के राष्ट्रीय पार्टी के दर्जे को लेकर अमित शाह को फोन किया तो मैं इस्तीफा दे दूंगी। मेरी पार्टी का नाम ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस बना रहेगा। तृणमूल कांग्रेस ने अधिकारी को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बंगाल की सियासत: मुकुल रॉय बोले- TMC छोड़ चुका हूं, जब मैं पार्टी का हिस्सा ही नहीं तो इस्तीफे की क्या बात?

दरअसल, पश्चिम बंगाल के नेता विपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया था कि टीएमसी का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा खत्म किए जाने के बाद ममता बनर्जी ने अमित शाह को फोन किया था। इसे खारिज करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि अगर यह साबित होता है कि मैंने टीएमसी के राष्ट्रीय दर्जे को लेकर अमित शाह को फोन किया था तो मैं इस्तीफा दे दूंगी।
विज्ञापन


वहीं, मुकुल रॉय मामले में उनके परिवार का कहना है कि वे मनोभ्रंश और पार्किंसंस रोग से पीड़ित हैं। रॉय गुमशुदगी की शिकायत दर्ज होने के बाद दिल्ली में नाटकीय रूप से सामने आए और दावा किया कि वह भाजपा सांसद और विधायक हैं और अमित शाह से मिलना चाहते हैं। इस पर ममता ने कहा कि मुकुल रॉय भाजपा के विधायक हैं और अगर वह दिल्ली जाना चाहते हैं तो यह उनका मामला है। टीएमसी से अलग होने के बाद मुकुल रॉय ने भाजपा के टिकट पर 2021 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव जीता था, लेकिन बाद में ममता के खेमे में वापस चले गए।

उन्होंने यूपी में अतीक हत्याकांड और अन्य मुद्दों को लेकर भाजपा को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में है इसलिए जो चाहे करती है। वे यह नहीं समझते कि सत्ता अस्थायी होती है, कुर्सी आती जाती है, लेकिन लोकतंत्र हमेशा कायम रहेगा। संविधान हमेशा के लिए जारी रहेगा, इसमें कुछ संशोधन हो सकते हैं। इस संविधान पर बुलडोजर नहीं चलाया जा सकता है। इसलिए वे (भाजपा) आगामी 2024 का चुनाव नहीं जीतेंगे। भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में 200 सीटों का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुकुल रॉय को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मुकुल रॉय भाजपा से विधायक हैं और यह पूरी तरह से उन पर निर्भर है। आपको उनके बेटे सुभ्रांशु से पूछना चाहिए जिन्होंने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है, जो बहुत गंभीर है। यह एक बहुत छोटा मुद्दा है, हमें परवाह नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें