फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: ममता बोलीं- कोरोना पर नजर, डरने की जरूरत नहीं; BRO के एडीजी ने किया सेला सुरंग परियोजना का निरीक्षण

Thu, 22 Dec 2022 08:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सब कुछ होगा। क्रिसमस भी मनाया जाएगा और और गंगासागर मेले का भी आयोजन होगा, लेकिन सबको कोविड नियमों का पालन करना होगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अभी तक किसी तरह की प्रतिबंध लगाने पर विचार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
BRO ADG - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के बढ़ते मामलों और महामारी की संभावित लहर की आशंका के बीच बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार इस पर नजर रख रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभी तक राज्य में कोई नया मामला सामने नहीं आया है। हम पूरी एहतियात बरत रहे हैं। जरूरत पड़ने पर सभी ऐहतियाती कदम उठाए जाएंगे। वे क्रिसमस से पूर्व राजभवन जाकर राज्यपाल सीवी आनंद बोस से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सब कुछ होगा। क्रिसमस भी मनाया जाएगा और और गंगासागर मेले का भी आयोजन होगा, लेकिन सबको कोविड नियमों का पालन करना होगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अभी तक किसी तरह की प्रतिबंध लगाने पर विचार नहीं किया गया है।
विज्ञापन


इस बीच चीन के साथ एलएसी पर तनातनी के बीच गुरुवार को सीमा सड़क संगठन के एडीजी (पूर्व) पीकेएच सिंह ने सेला सुरंग अंतिम परियोजना के कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्य अभियंता वर्तक ब्रिगेडियर रमन कुमार ने उन्हें बताया कि उनके आगमन के कुछ घंटे पहले ही परियोजना को अंतिम रूप दिया गया।

एडीजी ने खराब मौसम और बेहद चुनौतीपूर्ण इलाके के बावजूद साइट टीम के प्रयासों की सराहना की। वह क्षेत्र के अपने वर्तमान दौरे के दौरान पश्चिम कामेंग और तवांग की अन्य सभी महत्वपूर्ण सड़कों का भी निरीक्षण कर रहे हैं। बीआरओ अरुणाचल प्रदेश में आगे की कनेक्टिविटी के लिए अपने प्रयास में दृढ़ है और उच्चतम स्तर पर प्रगति की निगरानी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें