फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीएमसी के दो विधायक और 50 पार्षद भाजपा में शामिल, विजयवर्गीय बोले- सात में से यह पहला चरण

Tue, 28 May 2019 06:05 PM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टीएमसी विधायकों ने बदला पाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में भाजपा-टीएमसी के बीच तनाव और हिंसा के बीच संपन्न हुए लोकसभा चुनाव के बाद ममता के गढ़ में एक बार फिर से सेंधमारी हुई है। टीएमसी के तीन विधायक और 29 पार्षद भाजपा में शामिल हो गए। टीएमसी के कई पार्षदों और दो विधायकों ने दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ली। इनमें सबसे बड़ा नाम है टीएमसी छोड़ भाजपा में आए बड़े नेता मुकुल रॉय के बेटे सुभ्रांशु रॉय।

विज्ञापन

मुकुल रॉय के बेटे सुभ्रांशु रॉय अपने पिता के साथ भाजपा हेडक्वार्टर पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली। सुभ्रांशु रॉय के अलावा टीएमसी विधायक तुषारक्रांति भट्टाचार्य और सीपीएम विधायक देवेंद्र रॉय भी भाजपा में शामिल हुए।  

 
प. बंगाल प्रभारी और भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि 50-60 पार्षद भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होने कहा कि बंगाल में सात चरण में चुनाव हुए थे, इसी तरह यहां भी टीएमसी नेताओं का भाजपा में शामिल होने का कार्यक्रम सात चरणों में होगा। ये पहला चरण है। 
विज्ञापन

 


इससे पहले आज दिल्ली पहुंचे टीएमसी के पार्षदों में शामिल गरीफा के वॉर्ड छह की टीएमसी पार्षद रूबी चटर्जी ने दावा किया कि उनके साथ कई पार्षद दिल्ली में हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 20 पार्षद आए हुए हैं। हम ममता जी से नाराज नहीं हैं लेकिन बंगाल में बीजेपी की हालिया जीत से प्रभावित होकर हम पार्टी में शामिल हो रहे हैं। लोग बीजेपी को पसंद कर रहे हैं और उसके लिए काम कर रहे हैं।
 


 

विज्ञापन

सुभ्रांशु रॉय की अहम भूमिका

टीएमसी विधायक भाजपा में शामिल - फोटो : एएनआई
मुकुल रॉय के बेटे शुभ्रांशु को टीएमसी पार्टीविरोधी गतिविधियों के आरोप में पहले ही निलंबित कर चुकी है। शुभ्रांसु रॉय ने प्रदेश में भाजपा की सफलता पर पिता मुकुल रॉय की प्रशंसा की थी, जिसके बाद ममता बनर्जी खासी नाराज हो गई थीं। मालूम हो कि टीएमसी में रहे मुकुल रॉय ने 2017 में पार्टी छोड़ दी थी और भाजपा में शामिल हो गए थे।  

सुभ्रांशु बैरकपुर से टीएमसी विधायक थे। बैरकपुर में भाजपा के अर्जुन सिंह की जीत हुई है। उन्होंने टीएमसी के कद्दावर नेता और दो बार के सांसद रहे दिनेश त्रिवेदी को हराया है।

लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में जबरदस्त प्रदर्शन के बाद भाजपा और ज्यादा आक्रामकता के साथ ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के नेताओं को अपने पाले में लाने में जुटी है। कभी ममता बनर्जी के काफी करीबी रहे मुकुल रॉय टीएमसी के नेताओं को भाजपा के पाले में करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें