फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार के बाद भी अडिग ममता: इस्तीफे से फिर किया इनकार, बोलीं- हटाना है तो हटा दें; बंगाल में बढ़ा सियासी पारा

Wed, 06 May 2026 08:59 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल चुनाव में हार के बाद एक बार फिर ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया। नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में ममता ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे चुनाव नहीं, बल्कि अत्याचार बताया। जानिए और क्या कहा...
विज्ञापन
ममता बनर्जी, सीएम, पश्चिम बंगाल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पद छोड़ने से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह इस्तीफा नहीं देंगी, अगर किसी को हटाना है तो उन्हें बर्खास्त कर दिया जाए। उनके इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है।

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सूत्रों के अनुसार, ममता बनर्जी ने पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में यह बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव निष्पक्ष नहीं था और उनके कई उम्मीदवारों को जबरन हराया गया। साथ ही उन्होंने दावा किया कि 1500 से अधिक टीएमसी कार्यालयों पर कब्जा कर लिया गया।

विज्ञापन


ममता का आरोप- 'चुनाव नहीं, अत्याचार हुआ'
ममता बनर्जी ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे चुनाव नहीं, बल्कि अत्याचार बताया। उन्होंने राज्य पुलिस, केंद्रीय बलों और चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए। उनका कहना है कि इन संस्थाओं ने निष्पक्ष तरीके से काम नहीं किया। उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल चुनाव के बाद INDIA गठबंधन में एकजुटता और मजबूत हुई है। ममता ने अपने समर्थकों से अपील की कि वे संघर्ष जारी रखें और विधानसभा के पहले दिन काले कपड़े पहनकर विरोध दर्ज कराएं।

विश्वासघात करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी
ममता बनर्जी ने अपने भाषण में कहा कि वह इस हार को अंतिम नहीं मानतीं और आगे भी राजनीतिक लड़ाई जारी रखेंगी। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि पार्टी के भीतर जो लोग विश्वासघात करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ममता बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार हुआ और उन्हें धक्का दिया गया, जिससे उनकी तबीयत भी खराब हो गई। 

भाजपा की ऐतिहासिक जीत, 207 सीटों पर कब्जा

विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पश्चिम बंगाल में 207 सीटें जीतकर ऐतिहासिक जीत हासिल की है और सरकार बनाने की तैयारी में जुट गई है। यह राज्य में भाजपा की पहली सरकार होगी, जो एक बड़ा राजनीतिक बदलाव माना जा रहा है।

ममता बनर्जी के इस्तीफा न देने के फैसले से राज्य में एक असामान्य स्थिति बन गई है। आने वाले दिनों में बंगाल की राजनीति किस दिशा में जाएगी, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें