फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतपत्रों से मतदान कराने का सवाल ही नहीं उठता : सीईसी सुनील अरोड़ा

Fri, 09 Aug 2019 03:57 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क,अमर उजाल, कोलकाता
विज्ञापन
सुनिल अरोड़ा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) सुनील अरोड़ा ने शुक्रवार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की जगह मतपत्रों से मतदान कराने की पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मांग को खारिज करते हुए कहा कि पुरानी प्रणाली पर लौटने का कोई सवाल नहीं उठता। अरोड़ा ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने मतपत्रों से मतदान फिर शुरू करने के खिलाफ कई बार फैसले दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचने के बाद संवाददाताओं से कहा कि हम मतपत्रों के युग में वापस नहीं जाने वाले। उच्चतम न्यायालय कई बार कह चुका है कि मतपत्र अतीत की बात है। जम्मू कश्मीर में चुनाव की संभावनाओं पर अरोड़ा ने कहा कि गृह और विधि मंत्रालयों से औपचारिक संदेश का इंतजार है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें