ममता ने दावा किया कि भूतपूर्व योजना आयोग राज्यों को बोलने और समस्याओं को हल करने के लिए मंच दिया था, लेकिन केंद्र नीति आयोग में चर्चा करने के लिए एजेंडा तय करता है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 27 मई को दिल्ली में होने वाली नीति आयोग की बैठक में शामिल होने वाली है। इस बैठक में वह राज्य के समस्याओं को सबके सामने रखेगी।
विज्ञापन
ममता ने दावा किया कि भूतपूर्व योजना आयोग राज्यों को बोलने और समस्याओं को हल करने के लिए मंच दिया था, लेकिन केंद्र नीति आयोग में चर्चा करने के लिए एजेंडा तय करता है।
उन्होंने कहा- "मैं इस बैठक में शामिल होने वाली हूं, क्योंकि राज्य की समस्याओं को बताते के लिए इसके अलावा कोई दूसरा मंच नहीं है। भले ही मुझे यहां बोलने के लिए अंत में समय जाए।"
विज्ञापन
ममता ने कहा- "भले ही वह मुझे शाम में या सबके बाद बोलने का अवसर प्रदान करें, लेकिन मैं फिर भी बैठक में शामिल होने के लिए जाऊंगी। मैं पश्चिम बंगाल से संबंधित कई समस्याओं को बढ़ाती रही हूं और मैं उन्हें यहां सबके सामने रखूंगी।"