फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प. बंगाल चुनाव: ममता ने 'हुमायूं और जहांगीर' के हाथों में सौंपा राज्य का भविष्य, समिक भट्टाचार्य ने कसा तंज

Tue, 28 Apr 2026 08:25 PM IST
Nirmal Kant आईएएनएस, कोलकाता।

सार

पश्चिम बंगाल में अंतिम चरण के मतदान से एक दिन पहले भाजपा नेता समिक भट्टाचार्य ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने राज्य का भविष्य 'हुमायूं और जहांगीर' के हाथों में सौंप दिया है। यह बयान टीएमसी के जहांगीर खान की ओर से पुलिस पर्यवेक्षक अजय पाल शर्मा पर लगाए गए आरोपों के बाद आया। भट्टाचार्य ने क्या कहा, पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
समिक भट्टाचार्य, पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने राज्य का भविष्य 'हुमायूं और जहांगीर' के हाथों में दे दिया है। इसे तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के उम्मीदवार जहांगीर खान और पार्टी के पूर्व नेता हुमायूं कबीर पर निशाना माना जा रहा है। 
विज्ञापन


उनकी यह प्रतिक्रिया तब आई, जब जहांगीर खान ने निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त पुलिस पर्यवेक्षक अजय पाल शर्मा की आलोचना की। उन्होंने शर्मा पर फाल्ता विधानसभा क्षेत्र में अपने परिवार और स्थानीय लोगों को कथित रूप से धमकाने का आरोप लगाया गया था।

भाजपा ने समिक भट्टाचार्य ने क्या कहा?
■ समिक भट्टाचार्य ने कहा कि यह मामला चुनाव आयोग से जुड़ा है और निष्पक्ष चुनाव कराना उसका काम है।
■ उन्होंने कहा कि किसे नियुक्त करना है और किसे नहीं, यह निर्वातन आयोग पर निर्भर करता है।
■ भाजपा नेता ने यह भी कहा कि ममता बनर्जी ने राज्य का भविष्य हुमायूं और जहांगीर के हाथों में दे दिया है, जो ठीक नहीं है।

'डायमंड हार्बर में विपक्ष को नहीं मिलती थी रैली की इजाजत'
भट्टाचार्य ने डायमंड हार्बर क्षेत्र पर भी टिप्पणी करते हुए इसे 'डायमंड मॉडल' करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां विपक्ष को लंबे समय से बैठक या रैली करने नहीं दी जाती है और कई कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर भाजपा नेताओं के वाहनों में तोड़फोड़ करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जो भी कदम उठा रहा है, वह सही है, क्योंकि डर का माहौल खत्म करना जरूरी है। भट्टाचार्य ने यह भी उम्मीद जताई कि दूसरे चरण के मतदान में भी पहले चरण की तरह ज्यादा मतदान होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जय महाकाली के साथ जय श्रीराम, बंगाल में हिंदुत्व का ज्वार और अंतिम प्रहार
विज्ञापन


राज्य में कल अंतिम चरण का मतदान
पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 142 सीटों पर बुधवार को दूसरे और अंतिम चरण का मतदान होना है, जिसमें फाल्ता सीट भी शामिल है। निर्वाचन आयोग ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी अजय पाल शर्मा को दक्षिण 24 परगना जिले का नया पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उन्हें उत्तर प्रदेश में सख्त कार्रवाई वाले अधिकारी के रूप में जाना जाता है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें