पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा है कि ममता बनर्जी की सरकार राज्य में अपना बहुमत खो चुकी है। अगले विधानसभा सत्र में सरकार के विश्वास मत का परीक्षण होगा तब वह बहुमत प्राप्त नहीं कर सकेगी और राज्य में नई सरकार के बनने का रास्ता साफ हो जाएगा। घोष ने यह दावा तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक सहित अनेक कार्यकर्ताओं को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भाजपा की सदस्यता दिलाने के समय कहा।
भाटपारा में राजनीतिक हिंसाओं के कारण तनाव अपने चरम पर है। भाजपा ने अपना तीन सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल घटनास्थल पर भेजा था। क्या भाजपा राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने का प्रस्ताव करेगी? इस सवाल पर राय ने कहा कि इसकी जरुरत नहीं पड़ेगी। जनता ममता बनर्जी के कुशासन का जवाब स्वयं ही जल्दी ही दे देगी और ममता बनर्जी सरकार से बेदखल हो जाएंगी।