फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय श्रीराम नारा पर जारी सियासी बवाल अब ममता ने बदली प्रोफाइल फोटो

Tue, 04 Jun 2019 04:49 AM IST
Avdhesh Kumar कोलकाता (ब्यूरो)
विज्ञापन
Mamata Banerjee Profile pic - फोटो : Social Media
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में जय श्रीराम के नारे पर जारी सियासी बवाल के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर प्रोफाइल फोटो बदल दी है। ट्विटर, फेसबुक जैसी साइट्स पर उन्होंने जय हिंद, जय बांग्ला लिखी फोटो लगाई है। तृणमूल कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर भी जय हिंद, जय बांग्ला के नारे के साथ महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष बोस, भगत सिंह, रबींद्रनाथ टैगोर और कवि काजी नजरूल इस्लाम की तस्वीरें लगाई गई हैं। 
विज्ञापन


इस पर केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने कहा है कि ममता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उम्मीद है वे शीघ्र स्वस्थ हो जाएंगी। बंगाल में भाजपा की मौजूदगी से उनको झटका लगा है। उधर, तृणमूल कांग्रेस और भाजपा में पोस्टकार्ड युद्ध  शुरू हो गया है। बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने कहा था कि वे ममता के घर जय श्रीराम लिखे दस लाख पोस्टकार्ड भिजवाएंगे। इसके जवाब में तृणमूल कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर जय हिंद-जय बांग्ला लिखे 20 लाख पोस्टकार्ड भेजने का फैसला किया है।

लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद जय श्रीराम का नारा राज्य में तृणमूल कांग्रेस व भाजपा के बीच विवाद की जड़ बन गया है। ममता ने रविवार को अपने फेसबुक पोस्ट में कहा था कि वे सभी धर्मों का सम्मान करती हैं लेकिन धार्मिक नारे के राजनीतिक इस्तेमाल पर उनको आपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें