President Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
- फोटो : Amar Ujala
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया। सीएम बनर्जी ने उनसे देश के संविधान की रक्षा करने की अपील की। उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू से इसे संकट से बचाने की अपील की। इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू के स्वागत समारोह में ममता बनर्जी ने उनकी सराहना 'गोल्डन लेडी' के रूप में की। मुर्मू पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को यहां पहुंचीं।
उन्होंने कहा कि देश में विभिन्न समुदायों, जातियों तथा पंथों के लोगों की युगों से सद्भाव के साथ रहने की एक गौरवशाली विरासत रही है। ममता बनर्जी ने कहा कि मैडम राष्ट्रपति, आप इस देश की संवैधानिक प्रमुख हैं। मैं आपसे संविधान और इस देश के गरीब लोगों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने का अनुरोध करूंगी। हम आपसे इसे आपदा से बचाने का अनुरोध करेंगे।