फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी Vs ममता: मेदिनीपुर में गरजीं दीदी, बोलीं- शेरनी हूं मैं, नहीं झुकाऊंगी अपना सिर

Thu, 18 Mar 2021 03:29 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेदिनीपुर
विज्ञापन
भाजपा पर ममता बनर्जी ने बोला हमला - फोटो : ANI
विज्ञापन

पीएम मोदी ने आज (18 मार्च) पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में जनसभा को संबोधित किया और ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। इसके बाद दीदी मेदिनीपुर के अमलासुली पहुंचीं और पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मैं शेरनी हूं। अपना सिर किसी भी पार्टी के सामने नहीं झुकाऊंगी। इस दौरान दीदी ने पीएम मोदी का सीधे तौर पर नाम नहीं लिया, लेकिन भाजपा को आड़े हाथों जरूर लिया। 

विज्ञापन

दीदी बोलीं- नहीं झुकाऊंगी अपना सिर

मेदिनीपुर के अमलासुली में ममता बनर्जी ने कहा, 'मैं शेरनी हूं और अपना सिर कभी नहीं झुकाऊंगी। मेरा सिर सिर्फ जनता के सामने झुकता है। लेकिन महिलाओं और दलितों पर अत्याचार करने वाली भाजपा जैसी राजनीतिक पार्टियों का मैं किसी भी हाल में समर्थन नहीं कर सकती। 



भाजपा को बताया दंगाई पार्टी

ममता बनर्जी ने कहा कि अगर यहां कोई भी माओवादी, वामपंथी या कांग्रेस का दोस्त है तो मैं उनसे कहती हूं कि वे माकपा को वोट न दें, क्योंकि भाजपा के साथी हैं। वे कांग्रेस को वोट न दें, वे भी भाजपा का ही हिस्सा हैं। भाजपा दंगाई पार्टी है। भाजपा वाले जानते हैं कि ममता बनर्जी का मतलब लोगों की ऊर्जा है और मैं लोगों के साथ मिलकर लड़ूंगी। पलायन नहीं करूंगी।
 

 

भाजपा पर लगाया वोट खरीदने का आरोप

ममता बनर्जी ने चुनावी रैली के दौरान भाजपा पर वोट खरीदने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान भाजपा नेता नकदी से भरा बैग लेकर आते हैं और मतदाताओं को पैसा देते हैं, लेकिन जब कोई परेशानी आती है, तब वे नजर नहीं आते। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार एनपीआर लागू करने की आड़ में मतदाताओं के नाम हटाएगी, लेकिन बंगाल में ऐसा होने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

खड्गपुर में भी भाजपा को ललकारा

ममता बनर्जी ने खड्गपुर में भी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि चुनाव के दौरान अगर भाजपा पैसा बांटती है तो पैसे के सामने अपना सिर मत झुकाना। याद रखें कि यह जनता का पैसा है। 
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें