फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम चुनाव में ममता का बड़ा दांव: तृणमूल कांग्रेस ने जारी की 17 उम्मीदवारों की सूची, किसे-कहां से मिला टिकट?

Sat, 21 Mar 2026 08:30 AM IST
Himanshu Singh Chandel न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

 Assam Elections: तृणमूल कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 17 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। ममता बनर्जी के नेतृत्व में पार्टी ने अलग-अलग जिलों और समुदायों को ध्यान में रखकर उम्मीदवार चुने हैं।
विज्ञापन
ममता बनर्जी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच ममता बनर्जी की पार्टी ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने अपने पत्ते खोलते हुए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 17 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। पार्टी ने साफ संकेत दिया है कि वह इस बार असम में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराना चाहती है।
विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस ने यह सूची अपनी राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता बनर्जी के नेतृत्व में जारी की है। इसमें राज्य के अलग-अलग जिलों और समुदायों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया गया है। पार्टी ने बोडोलैंड, ब्रह्मपुत्र घाटी और बराक घाटी जैसे अहम इलाकों में भी अपने उम्मीदवार उतारकर चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है।
 
क्रम संख्या   विधानसभा क्षेत्र     उम्मीदवार का नाम
1   बाओखुंगरी   उदांगश्री नारजारी
2   बिलासीपारा   मोमिनुर इस्लाम
3   जलेश्वर   आरिफ अख्तर अहमद
4   अभयापुरी   कौशिक रंजन दास
5   बजाली   कल्याणी कलिता
6   चमरिया   दुलु अहमद
7   बोको-चायगांव (ST)   भोगलाल राभा
8   पलासबाड़ी   बिकाश नाथ योगी
9   बरखेेत्री   आमिरुल इस्लाम
10   गोरेश्वर   राजन चौहान
11   मंगलदई   हरे कृष्णा डेका
12   धेमाजी (ST)   नरेंद्र कुमार पाव
13   डिगबोई   जितेन नाग
14   माकुम   दिलीप मोरन
15   उधरबोंड   तपस दास
16   कटीगोराह   फजलुर रहमान लस्कर
17   सोनाई   शाहजहां लस्कर
विज्ञापन


किन सीटों पर किसे मिला मौका?
पहली सूची में कोकराझार जिले की बाओखुंगरी सीट से उदांगश्री नारजारी को उम्मीदवार बनाया गया है। धुबरी के बिलासीपारा से मोमिनुर इस्लाम, गोलपाड़ा के जलेश्वर से आरिफ अख्तर अहमद और बोंगाईगांव के अभयापुरी से कौशिक रंजन दास को टिकट मिला है। बजाली सीट से कल्याणी कलिता को मैदान में उतारा गया है।

ये भी पढ़ें- अधिकारियों के तबादले पर बवाल: ममता बनर्जी ने EC पर उठाए सवाल, जानें मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र में क्या लिखा

कामरूप और तिनसुकिया में भी दावेदारी
कामरूप जिले में पार्टी ने चमरिया से दुलु अहमद और बोकों-चायगांव (एसटी) से भोगलाल राभा को उम्मीदवार बनाया है। नलबाड़ी के बरखेेत्री से आमिरुल इस्लाम और तमुलपुर के गोरेश्वर से राजन चौहान को टिकट मिला है। तिनसुकिया जिले में डिगबोई से जितेन नाग और माकुम से दिलीप मोरन को मैदान में उतारा गया है।



दक्षिण असम में भी मजबूत उपस्थिति
बराक घाटी क्षेत्र में भी पार्टी ने अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश की है। कछार जिले के उधरबोंड से तपस दास, कटीगोराह से फजलुर रहमान लस्कर और सोनाई से शाहजहां लस्कर को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा दरांग, धेमाजी और अन्य जिलों में भी उम्मीदवार उतारकर पार्टी ने राज्यभर में संतुलन बनाने की कोशिश की है।
विज्ञापन


भाजपा और कांग्रेस को चुनौती?
तृणमूल कांग्रेस ने साफ कहा है कि उसका मकसद असम में भाजपा और कांग्रेस के बीच तीसरा विकल्प बनना है। पार्टी स्थानीय मुद्दों, जातीय और भाषाई संतुलन को ध्यान में रखकर चुनाव लड़ना चाहती है। इस पहली सूची से यह भी संकेत मिला है कि आने वाले दिनों में पार्टी और सीटों पर उम्मीदवार उतारकर चुनावी मुकाबले को और दिलचस्प बनाएगी।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें