फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता ने लोगों से खुले में शौच की बुराई का उन्मूलन करने की अपील की

Mon, 19 Nov 2018 02:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Mamta Banerjee
विज्ञापन

विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों से खुले में शौच की बुराई का उन्मूलन करने की सोमवार को अपील की। बनर्जी ने कहा कि राज्य के 11 जिले खुले में शौच (ओडीएफ) से मुक्त हो गये हैं।

विज्ञापन


ममता ने अपने ट्वीटर हैंडल पर सोमवार सुबह लिखा, ‘‘आज विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर, आइए हम खुले में शौच की समस्या को खत्म करने का संकल्प लें। हमारे राज्य का प्रमुख कार्यक्रम मिशन निर्मल बांग्ला बहुत सफल है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मई 2018 तक राज्य के 11 जिले, 33,261 गांव, 2,621 ग्राम पंचायत और 255 प्रखंड खुले में शौच से मुक्त हो गए हैं।’’ 

विश्व शौचालय दिवस संयुक्त राष्ट्र का एक दिवस है जो वैश्विक स्वच्छता संकटों से निपटने के लिए कार्रवाई को प्रेरित करने के वास्ते 19 नवंबर को मनाया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें