फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal Politics: ममता बनर्जी ने सीजेआई से की लोकतंत्र बचाने की अपील, केंद्रीय एजेंसियों पर उठाए सवाल

Sat, 17 Jan 2026 11:28 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

सीएम ममता बनर्जी ने जलपाईगुड़ी में सीजेआई सूर्यकांत से संविधान और लोकतंत्र बचाने की अपील की है। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय एजेंसियों के गलत इस्तेमाल का मुद्दा उठाया। यह बयान आई-पैक और ईडी कार्रवाई के बीच आया है। वहीं, भाजपा नेता सुकांत मजूमदार ने इसे ममता की हताशा बताया है

विज्ञापन
चुनाव आयोग पर बरसीं सीएम ममता बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत से देश के संविधान, लोकतंत्र और न्यायपालिका की रक्षा करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने अनुरोध किया कि केंद्रीय एजेंसियां लोगों को गलत तरीके से निशाना बना रही हैं इससे उन्हें बचाया जाए।
विज्ञापन


क्या बोली ममता बनर्जी
ममता बनर्जी कोलकाता हाईकोर्ट की जलपाईगुड़ी सर्किट बेंच के उद्घाटन समारोह में बोल रही थीं। उन्होंने सीजेआई की मौजूदगी में कहा, "कृपया संविधान, लोकतंत्र, न्यायपालिका, इतिहास, भूगोल और देश की सीमाओं को आपदा से बचाएं। आप संविधान के रक्षक हैं और हम आपकी कानूनी देखरेख में हैं।"

ये भी पढ़ें: I-Pack Case Row: 'लड़ेंगे कानूनी लड़ाई, हमारे पास भी...', आई-पैक मामले में अभिषेक बनर्जी ने किया बड़ा दावा
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि न्यायपालिका में सीजेआई से ऊपर कोई नहीं है। उन्होंने देश की जनता की तरफ से अनुरोध किया कि जाति या धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने सभी से एकता के लिए काम करने, बोलने और सोचने की अपील की। इस कार्यक्रम में कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुजय पाल और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद थे।ममता का यह बयान काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि हाल ही में आई-पैक से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई है और ईडी की कार्रवाई भी चर्चा में रही है।
विज्ञापन


विपक्ष का पलटवार
मुख्यमंत्री के बयान पर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि यह उनकी हताशा को दिखाता है। वहीं, वरिष्ठ वकील विकास भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि ममता न्याय व्यवस्था को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस बात पर कुछ नहीं कहा कि आम लोगों को न्याय क्यों नहीं मिल रहा है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें