फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: सीएम ममता ने बंगाल में 7 नए जिले बनाने का किया एलान, मंत्रालय में बदलाव की भी की घोषणा

Mon, 01 Aug 2022 01:24 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

सीएम ममता ने जानकारी देते हुए कहा कि पहले बंगाल में 23 जिले थे अब इसे बढ़ाकर 30 कर दिया गया है।
विज्ञापन
ममता बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने आज बड़ा एलान करते हुए राज्य में 7 नए जिले बनाने की घोषणा की है। सीएम ममता ने जानकारी देते हुए कहा कि पहले बंगाल में 23 जिले थे अब इसे बढ़ाकर 30 कर दिया गया है। 7 नए जिलों में सुंदरबन, इछेमती, राणाघाट, बिष्णुपुर, जंगीपुर, बेहरामपुर और बशीरहाट शामिल हैं।

विज्ञापन


बुधवार को जरूरी मंत्रालय का होगा बंटवारा: ममता बनर्जी
इसके अलावा ममता बनर्जी ने कैबिनेट फेरबदल को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मीडिया में यह बताया जा रहा है कि  हम पूरे मंत्रालय को भंग करने जा रहे हैं जो कि बिल्कुल गलत है। हां, फेरबदल होगा लेकिन कुछ मंत्रालयों में। हमने मंत्री सुब्रत मुखर्जी, साधन पांडे को खो दिया है। पार्थ जेल में है इसलिए उनका सारा काम करना है। मेरे लिए अकेले संभालना संभव नहीं है। इसलिए इस बुधवार को जरूरी मंत्रालय में फेरबदल कर दिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें