फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता बनर्जी के आरोप से हड़कंप: कहा- BJP बंगाल में चुनावों के दौरान बम लगाने की ताक में, NIA जांच पर भी बोलीं

Thu, 16 Apr 2026 04:15 PM IST
Shivam Garg न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गंभीर आरोप लगाए। कूचबिहार के दिनहाटा में आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि चुनाव के दौरान माहौल खराब करने की साजिश रची जा रही है।

विज्ञापन


'बम लगाने की साजिश' का आरोप
ममता बनर्जी ने अपने भाषण में कहा कि भाजपा चुनाव के समय राज्य में अशांति फैलाने के लिए बम लगाने की योजना बना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब चुनावी माहौल को प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है, ताकि मतदाताओं में डर पैदा हो सके। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि इसके लिए बाहरी लोगों को लाकर गलत घटनाओं का आरोप स्थानीय लोगों पर डाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों का मकसद लोगों को डराना और राजनीतिक लाभ लेना है।



मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग एजेंसियों का इस्तेमाल करके निर्दोष युवाओं को फंसाने की कोशिश कर सकते हैं। ममता बनर्जी ने लोगों से अपील की कि वे सतर्क रहें और किसी भी तरह की गलत गतिविधि से दूर रहें। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान एनआईए को लाकर माहौल को और तनावपूर्ण बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


कूचबिहार में राजनीतिक हिंसा पर चिंता
सीएम ममता बनर्जी ने कूचबिहार में हो रही राजनीतिक हिंसा को लेकर भी चिंता जताई है और प्रशासन से तुरंत कार्रवाई करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में इस तरह की घटनाएं पहले देखने को नहीं मिलती थीं, लेकिन अब कूचबिहार में लगातार गड़बड़ी की खबरें सामने आ रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव आयोग के तहत चुनाव होने पर कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी आयोग के पास होती है, लेकिन इसके बावजूद हालात बिगड़ना चिंता का विषय है।

प्रशासन से शांति बनाए रखने की अपील
ममता बनर्जी ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि राजनीतिक हिंसा को तुरंत रोका जाना चाहिए, क्योंकि यह बंगाल की संस्कृति का हिस्सा नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य में शांति और सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने अपने बयान में यह भी कहा कि पहले सीपीएम शासन के दौरान राज्य में कई तरह की हिंसक घटनाएं हुई थीं और कई लोगों की जान भी गई थी। उन्होंने तुलना करते हुए कहा कि आज का बंगाल अलग दिशा में आगे बढ़ रहा है।

ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल के लोग आपस में मिलकर शांतिपूर्वक रहें और विकास के कामों में सहयोग करें। उन्होंने यह भी कहा कि उनका किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और सभी लोग उनके लिए मित्र समान हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें