फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र पर लगाया पश्चिम बंगाल से भेदभाव का आरोप

Sat, 19 Nov 2016 11:22 PM IST
एजेंसी/ कोलकाता
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र की राजग सरकार पर प्रदेश के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि केंद्र जानबूझ कर पश्चिम बंगाल में 500 रुपये के नए नोट जारी नहीं कर रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह अन्य राजनीतिक पार्टियों के साथ बातचीत के बाद इस मुद्दे पर आगे की रणनीति तय करेंगी। 
विज्ञापन


ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार 500 रुपये के नोट राजस्थान तो भेज रही है, लेकिन पश्चिम बंगाल नहीं भेज रही। केंद्र सरकार पूरी तरह से असफल साबित हुई है। ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग कार्ड का इस्तेमाल नहीं करते। ऐसे लोग मर रहे हैं। ग्रामीण और किसान रो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर लोगों के पास खाने को नहीं होगा तो क्या वे प्लास्टिक खाएंगे? ममता ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में विमुद्रीकरण की वजह से तीन लोगों की जान जा चुकी है। 

उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से केंद्र की उस अपील पर रोक लगाने का अनुरोध किया है जिसमें विमुद्रीकरण मामले की सुनवाई शीर्ष अदालत के अलावा अन्य कहीं करने की इजाजत नहीं देने की मांग की गई है। ममता ने शनिवार को कोलकाता में आरबीआई के क्षेत्रीय दफ्तर में क्षेत्रीय निदेशक रेखा वारिअर से मुलाकात की और उनसे अनुरोध किया कि वे राज्य में एटीएम और बैंकों में नकदी की मौजूदगी सुनिश्चित कराएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें