फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माल्या केस: आईडीबीआई के पूर्व चेयरमैन सहित 8 गिरफ्तार

Tue, 24 Jan 2017 03:07 AM IST
एजेंसी/ बंगलूरू
विज्ञापन
शराब कारोबारी विजय माल्या - फोटो : getty images
विज्ञापन
बैंकों का कर्ज चुकाने में विफल और भगोड़े उद्योगपति विजय माल्या से जुड़े मामलों में सीबीआई ने आईडीबीआई बैंक के पूर्व चेयरमैन और तीन अन्य पूर्व अधिकारियों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इस सिलसिले में माल्या की कंपनी यूबी समूह के दफ्तरों पर भी छापेमारी की गई। गिरफ्तार किए गए लोगों में किंगफिशर एयरलाइंस के चार पूर्व अधिकारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


माल्या पर बैंकों के 6203 करोड़ रुपये हड़पने के आरोप हैं। किंगफिशर एयरलाइंस के नाम पर लिए गए इस लोन रकम की वसूली की कोशिश की जा रही है। सीबीआई के सूत्रों ने बताया कि आईडीबीआई बैंक के पूर्व चेयरमैन योगेश अग्रवाल और किंगफिशर एयरलाइंस के पूर्व सीएफओ ए. रघुनाथन को गिरफ्तार किया गया है। जांच एजेंसी ने इसके अलावा एयरलाइंस के ही तीन अन्य अधिकारियों तथा आईडीबीआई के तीन अन्य अधिकारियों की भी गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
विज्ञापन

माल्या के निवास स्थान सहित 11 ठिकानों पर छापेमारी

फाइल फोटो - फोटो : PTI
सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दिल्ली से आई सीबीआई टीम ने माल्या के निवास स्थान, यूबी टावर्स के तीन फ्लोर और अग्रवाल तथा रघुनाथन के आवासों सहित 11 ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस बीच यूबी समूह के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की है कि सीबीआई के अधिकारी उनके दफ्तरों में आए थे। उन्होंने कहा कि कंपनी के अधिकारी जांच एजेंसी का सहयोग कर रहे हैं। 

19 जनवरी को ही बंगलूरू कर्ज वसूली न्यायाधिकरण ने एसबीआई के नेतृत्व में बैंकों के कंसोर्टियम से माल्या को दिए गए 6203 करोड़ रुपये के कर्ज की 11.5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से वसूली करने का आदेश दिया था। पिछले साल दो मार्च को देश से फरार होने वाला माल्या वर्तमान में इंग्लैंड में रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें