फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों और महिलाओं में कुपोषण को दूर करने के लिए सरकार ने आवंटित किए 9000 करोड़ रुपये

Fri, 21 Jun 2019 02:43 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्मृति ईरानी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को लोकसभा में चर्चा के दौरान बताया कि बच्चों, गर्भवती महिलाओं और किशोरियों के कुपोषण के मुद्दे पर ध्यान देने के लिए 9000 करोड़ रुपये से ज्यादा का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन


केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रश्नकाल के दौरान कहा कि सरकार ने 18 दिसंबर 2017 में पोषण अभियान शुरू किया था। इस अभियान की अवधि तीन साल है। इसके लिए कुल 9046 करोड़ रुपये का बजट रखा गया।

उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत सभी 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के जिलों को रखा गया है। पोषण अभियान का उद्देश्य छह साल तक की उम्र के बच्चों, किशोरियों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के पोषण स्तर में निर्धारित लक्ष्यों के साथ तीन साल की अवधि में समयबद्ध तरीके से सुधार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें