एफ-1 टीम फोर्स इंडिया के सह-मालिक हैं विजय माल्या
- फोटो : Getty Images
इस महीने से मेलबर्न में आस्ट्रेलियन फार्मूला वन ग्रांड प्री रेसिंग शुरू होने वाली है, जिसमें विजय माल्या की टीम फोर्स इंडिया भी हिस्सा लेती है। मजेदार बात तो ये है कि जिस दिन इस रेस का उद्घाटन है वह तारीख 17 मार्च है और इसी दिन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समन जारी कर माल्या को पेश होने को कहा है।
माल्या ब्रिटेन की फोर्स इंडिया टीम के सह-मालिक हैं और वह अक्सर फार्मूला वन रेसों में शिरकत करते हैं। ऐसे में यह देखने वाली बात होगी कि वे इस रेस में हिस्सा लेते हैं या फिर ईडी के सामने पेश होते हैं।
फिलहाल ईडी के पास यह जानकारी नहीं है कि आखिरकार माल्या कहां पर हैं। अगर माल्या रेस के दौरान शिरकत करते हैं तो इससे उनके लोकेशन का पता चल जाएगा और साथ ही भारत में एक उनको लेकर हो रहे विवाद को और हवा मिल जाएगी। हालांकि, इस बात का पता तो अब शुक्रवार को चल पाएगा कि वह ईडी से सामने पेश होते हैं या फिर रेस में शिरकत करेंगे।