फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: कांग्रेस अध्यक्ष पद प्रत्याशी खरगे ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, चिदंबरम और दिग्विजय सिंह का नाम आगे

Sat, 01 Oct 2022 03:41 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस अध्यक्ष पोल के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा में एलओपी पद से अपना इस्तीफा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खड़गे - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने के बाद शनिवार को राज्यसभा में विपक्ष के नेता पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज है। सूत्रों की माने तो वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम और दिग्विजय सिंह को राज्यसभा में विपक्ष के नेता का पद संभालने के लिए सबसे आगे माना जा रहा है।
विज्ञापन


एक व्यक्ति एक पद फार्मूले के तहत खरगे का इस्तीफा
माना जा रहा है कि एक व्यक्ति एक पद फार्मूले के तहत खरगे ने अपना इस्तीफा सोनिया गांधी को भेजा है। बता दें कि एक व्यक्ति एक पद फार्मूले के तहत अशोक गहलोत को पार्टी अध्यक्ष बनने के लिए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए कहा गया था। कर्नाटक के दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खरगे का नया पार्टी अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। हालांकि, इनका मुकाबला  सांसद शशि थरूर से होगा। अचानक ही पद की दौड़ में शामिल हुए खरगे का जी-23 के नेताओं ने भी समर्थन किया है।



भरोसे पर खरे खरगे
गहलोत समर्थकों की बगावत के बाद गांधी परिवार के भरोसे पर दलित नेता खरगे खरे उतरे। हालांकि, कांग्रेस का कहना है, चुनाव में कोई अधिकृत प्रत्याशी नहीं है। सोनिया गांधी खुद को पहले ही तटस्थ बता चुकी हैं। पर, यह तय था कि परिवार के समर्थन के बिना कोई अध्यक्ष नहीं बन पाएगा। इसीलिए नामांकन से पहले एक व्यक्ति-एक पद का प्रश्न भी नहीं उठा। खरगे को जी-23 के नेताओं का जिस तरह समर्थन मिला, उससे उन्होंने विश्वास की पहली सीढ़ी और मजबूत कर ली है। खरगे का नाम आते ही दिग्विजय पीछे हट गए। कहा-उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की सपने में भी नहीं सोच सकता। ऐसे में चुनाव अब औपचारिकता भर रह गई है। वैसे नए अध्यक्ष की अधिकृत घोषणा 19 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें